Monday, June 15, 2020

सेहत और त्वचा के लिए गुणकारी है "जीरा"

1) शहद और जीरा  से बनाया हुआ फेसपैक न केवल आपकी त्वचा को नई दमक देता है. बल्कि उसे मुलायम भी बनाता है. शहद त्वचा की सूजन को दूर करता है और जीरा उसे नम बनाता है. इस पैक को धोने के बाद चेहरे पर थोड़ा जोजोबा आॅइल लगाए. यह मास्क बनाने के लिए 1/4 टेबलस्पून हल्दी पाउडर, आधा टेबलस्पून जीरा पाउडर और 1 टेबलस्पून शहद अच्छे से मिलाएं. यह मास्क लगाने के बाद 10 मिनट तक सुखने दे. उसके बाद गर्म पानी से धो लें. आप इस फेसपैक का इस्तेमाल हफ्ते में दो या तीन बार कर सकते हैं.                                                                           2) गर्भवती  महिलाओं के लिए जीरा रामबाण जैसा है. यह कब्ज कम करता है, जिससे गर्भवती महिला का हाजमा भी सुधरता है. जी मचलाने जैसे प्रेग्नेंसी के लक्षणों भी कम करता है. एक ग्लास गर्म दूध लें. उसमें आधा टेबलस्पून जीरा पाउडर और एक टेबलस्पून शहद डालें. ठीक से मिला लें. यह नुस्खा नियमित रुप से आजमाएं.
                                  3) जीरा पाचन तंत्र को बेहतर बनाने के लिए जाना जाता है. अपने थायमाॅल कम्पाउंड और दूसरे महत्वपूर्ण आॅयल के चलते जीरा सैलिवरी ग्लैंड्स को प्रोत्साहित करता है, जिससे पाचन सुधरता है. यदी आपको भी अपच की शिकायत हो तो दिन में तीन बार जीरा चाय पिएं. 1 कप पानी ले और उसमें 1 टीस्पुन जीरा डालें. पानी को उबालें. उसके बाद छानकर पिएं. ऐसा दिन में तीन बार करें.                                                                                                                                                                    4) अपने ऐंटी-बैक्टीरियल  और ऐंटी - इन्फ्लेमेटरी गुणों के चलते जीरा सर्दी -खासी के लिए इस्तेमाल होनेवाले घरेलू नुस्खों में अपनी खास जगह रखता है. जीरा के घटक मसल्स की सूजन को कम करते हैं और इन्फक्शन्स से लडने के आपकी रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा देते हैं. एक ग्लास  पानी में एक टेबलस्पून जीरा डालें. उसे उबाले फिर उसमें थोड़ा सा कटा हुआ अदरक डालें. ठीक से उबाले. इसे छाने और दिन में दो से तीन बार इसका सेवन करें. 

No comments:

Post a Comment

Samsung Galaxy M31s (Mirage Blue, 6GB RAM, 128GB Storage)

  Samsung Galaxy M31s (Mirage Blue, 6GB RAM, 128GB Storage)                                                                                ...