Tuesday, June 2, 2020

सबसे लंबा राजधानी का नाम

थाईलैंड का नाम तो आपने सुना ही होगा. यह दक्षिण पूर्व एशिया का एक देश है, जिसे पहले 'सियाम' नाम से जाना जाता था. थाईलैंड की राजधानी बैंकाॅक का नाम एक खास वजह से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है. इस शहर का नाम दुनिया में सबसे लंबा है. बैंकाॅक तो इसका अग्रेजी नाम है. असल मे इसका पूरा नाम संस्कृत और पाली भाषा से मिलकर बना है. यह नाम इतना बड़ा है कि आप इसे ठीक से बोल भी नहीं पाएंगे. बैंकाॅक का पूरा नाम है, 'क्रुंग देवमहानगर अमररत्नकोसिन्र्द महिन्द्रायुध्या महातिलकभव नवरत्नराजधानी पुरीरम्य उत्तमराजनिवेशन महास्थान अमरविमान अवतारस्थित्य शक्रदत्तिय विष्णुकर्मप्रसिध्दी'.

 राष्ट्रीय ग्रंथ - थाईलैंड के राष्ट्रीय ग्रंथ का नाम' राम कियेन 'है. जो रामायण का ही थाई संस्करण है. यहां का राष्ट्रीय चिन्ह गरुड़ है और ये तो आप जानते ही होंगे कि गरुड को भगवान विष्णु का वाहन माना जाता है. यहां के लोग अपने माथे को शरीर का सबसे पवित्र अंग मानते हैं. यहां किसी दुसरे इंसान के माथे पर हाथ लगाना अच्छा नहीं माना जाता है. लोग ऐसा करने से बचते हैं. थाईलैंड एक ऐसा दक्षिण - पूर्व एशियाई देश है, जो कभी यूरोपीय देश व्दारा गुलाम नही बना. हालांकि यूरोपीय शक्तियों के साथ हुई लडाई में इसे कुछ प्रदेश लौटाने जरुर पडे थे, जो आज म्यांमार और मलेशिया का हिस्सा हैं। 

No comments:

Post a Comment

Samsung Galaxy M31s (Mirage Blue, 6GB RAM, 128GB Storage)

  Samsung Galaxy M31s (Mirage Blue, 6GB RAM, 128GB Storage)                                                                                ...