100 भाषाओं को बोलनेवाला रोबोट 🤖🤖🤖🤖

ईरान  के तेहरान विश्वविद्यालय ने एक ऐसा रोबोट बनाया है, जो 100 भाषाओं को बोल सकता है. इतनी ही भाषाओं को समझकर यह अनुवाद कर सकता है. यह चेहरे को पहचान सकता है और फुटबॉल को किक लगा सकता है. रिपोर्ट के अनुसार, विश्वविद्यालय के फैकल्टी आॅफ इंजीनियरिंग ने 4 साल में इस रोबोट को तैयार किया है.
                                               इसका नाम "सुरेना " रखा गया है. यह चीजों को उठा सकता है. 100 अलग अलग वस्तुओं को पहचान सकता है. इसे चेहरों को पहचानने में भी 'महारत' हासिल है. यह हाथ मिलाकर लोगों का अभिवादन भी कर सकता है. 
                                रोबोट  सुरेना 170 सेंटीमीटर लंबा और 70 किलोग्राम वजनी है. एक घंटे में 700 मीटर चलने में सक्षम है. उबड़ खाबड़ जमीन पर यह आगे पीछे और दाएं - बाएं मुड़कर संतुलन बनाए रख सकता है. इसके अलावा भी इसमें मनुष्यों के समान कई गुण हैं. 

Comments