Wednesday, June 3, 2020

करेंट वाला कपड़ा ईजाद किया गया

कोरोना वायरस को तुरंत करेगा खत्म -                                                                             इस शोध के प्रमुख लेखक और इंडियाना सेंटर फाॅर रीजनरेटिव मेडिसिन एंड इंजिनियरिंग के निदेशक चंदन सेन और उनके साथियों ने इलेक्ट्रोस्यूटिकल कपड़ों की पीपीई किट के लिए अधिक उपयोगी बताया है.                                                                           
 कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में कई तरह के शोध चल रहे हैं. दवाओं और वैक्सीन के ट्राॅयल की चरणों में चल रहे हैं तो वायरस के प्रसार के रोकने के लिए भी शोध जारी है. कोविड - 19 के संक्रमण को रोकने में निजी स्तर पर किए जा रहे रोकथाम की अहम भूमिका है. लोग अपने मास्क, अपने कपड़ों को कैसे संभालते हैं यह भी काफी मायने रखता है. एक नए शोध में कपडों से संक्रमण न फैले इसका समाधान सुझाया है. शोधकर्ताओं ने एक करेंट पैदा करने वाला कपड़ा बनाया है. इससे कपड़े पर लगे वायरस उस झटके से मर जाएंगे और वे संक्रमण फैलाने से पहले ही कपडे़ को वायरस मुक्त कर देगे.                                                                                                               वस्त्रों यानी कपड़ों से संक्रमण का अधिक खतरा-           जहां मास्क हमें संक्रमण से बचाता है तो उसे छूने से ही हमें संक्रमण हो भी सकता है. लेकिन ऐसा खतरा स्वास्थ्य कर्मियों के साथ ज्यादा है चाहे वे कितने ही सुरक्षात्मक पीपीई कपड़ों का प्रयोग क्यो नही कर रहे हों. अमेरिका के वैज्ञानिकों ने अपने वास्तविक शोधपत्र में एक ऐसे कपड़े के बारे में सलाह दी है जिससे कोरोना वायरस का संक्रमण संपर्क से नहीं फैल सकता है. कपड़ों से संक्रमण के बारे में शोधकर्ताओं ने खास तौर पर कोई शोध नहीं किया है. स्पष्ट जानकारी नहीं है कि यह वायरस कपड़ों पर कितनी देर तक रह पाता है और संक्रमण करने में सक्षम रहता है. 

No comments:

Post a Comment

Samsung Galaxy M31s (Mirage Blue, 6GB RAM, 128GB Storage)

  Samsung Galaxy M31s (Mirage Blue, 6GB RAM, 128GB Storage)                                                                                ...