प्राकृतिक तरीके से घर को बनाएं खुशबूदार
खुशबू का हमारे दिल से बड़ा गहरा नाता है. इसलिए हम अपने घर को भी सुगंधित रखने का प्रयास करते हैं. इससे न सिर्फ माहौल में ताजगी का एहसास बना रहता है. बल्कि मन भी खुश व सकारात्मक रहता है. घर को कैसे महकाएं खुशबू से. आइए जानते हैं 1) घर के किसी कार्नर में एक पाॅट या जार में ताजा पानी भरे और उसमें गुलाब की कुछ पंखुड़ियाँ डाल दें, साथ में लैवेंडर या लेमन एसेंशियल आॅयल की कुछ बूंदें मिला दें. घर एक प्राकृतिक अरोमा से सुवासित हो उठेगा. इससे मच्छरों से भी छुटकारा मिल सकता है.
2) शोध बताते हैं कि एसेंशियल आॅयल से वायरस, बैक्टीरियल और फंगल इन्फेक्शन्स का खतरा कम होता है. ये दर्द में आराम पहुंचाते हैं. आम भारतीय घरों में कपूर और गुग्गल का प्रयोग होता है, इससे मन शांत होता है, अनिद्रा जैसी समस्या दूर होती है और प्रसन्नता आती है. 3) एक्सपर्ट्स मानते हैं कि लैवेंडर जैसे कुछ खास एसेंशियल आॅयल्स न सिर्फ नर्वस सिस्टम पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं, बल्कि इससे सेहत को भी फायदा होता है. इससें ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट को भी संतुलित करने में मदद मिलती है. लेमन,आॅरेंज, बेसिल, रोजमेरी और पिपरमिंट की सुगंध मन को ऊर्जा प्रदान करती है.
4) सुगंधित कैंडल्स भी आती है. वैसे घर में शाम को धुपबत्ती जला लेना भी काफी अच्छा अनुभव करता है. वास्तु के अनुसार घर का महकना परिवार के लिए शांति और खुशहाली लाता है. इसके लिए आप शाम को कपूर भी जला सकती हैं.
2) शोध बताते हैं कि एसेंशियल आॅयल से वायरस, बैक्टीरियल और फंगल इन्फेक्शन्स का खतरा कम होता है. ये दर्द में आराम पहुंचाते हैं. आम भारतीय घरों में कपूर और गुग्गल का प्रयोग होता है, इससे मन शांत होता है, अनिद्रा जैसी समस्या दूर होती है और प्रसन्नता आती है. 3) एक्सपर्ट्स मानते हैं कि लैवेंडर जैसे कुछ खास एसेंशियल आॅयल्स न सिर्फ नर्वस सिस्टम पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं, बल्कि इससे सेहत को भी फायदा होता है. इससें ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट को भी संतुलित करने में मदद मिलती है. लेमन,आॅरेंज, बेसिल, रोजमेरी और पिपरमिंट की सुगंध मन को ऊर्जा प्रदान करती है. 

Comments
Post a Comment