Tuesday, June 2, 2020

कोरोना इन चीजों की जरूर करें सफाई

पैसे और चाबी - किसी भी चीज को खरीदने के लिए हम पैसो का आदान-प्रदान करते हैं. यह पैसे न जाने कितनों के हाथों से होकर गुजरता है. ऐसे में इनमें कीटाणु होने की पूरी संभावना होती है. ऐसे में कोशिश करें कि ज्यादा से ज्यादा आनलाइन पेमेंट करें. इसके अलावा घर से लेकर गाड़ी की चाबी तक में कीटाणु हो सकते हैं. ऐसे में सैनिटाइजर की मदत से इनकी भी सफाई करे.
मोबाईल फोन -                                                  टाॅयलेट सीट से भी ज्यादा जम्स मोबाइल फोन पर पाए जाते हैं. इसका कारण यह है कि मोबाइल फोन वह अकेली चीज है जिसका इस्तेमाल आप दिन में सबसे ज्यादा बार करते हैं. इसलिए मोबाइल को सही तरीके से साफ करना बेहद जरूरी है. 
                               दरवाजे, हैंडल और इलेक्ट्रिक स्विच -                          घर में एंट्री करते ही लोगों का हाथ  सबसे पहले दरवाजे के हैंडल और स्विच बोर्ड पर जाता है. ऐसे में ये सबसे अधिक गंदे होते हैं. इनमें सबसे अधिक कीटाणु होने की संभावना होती है. इसलिए दिन में दो बार केमिकल डिस्इंफेक्टेंट से इनकी सफाई जरुरी करें. 
       कपडे -                                                              जब आप जरुरी सामान लेने के लिए घर से बाहर जाते हैं तो लौटकर केवल अपने हाथों की सफाई करते हैं. लेकिन कपड़े के जरिए भी जम्स प्रवेश कर सकते हैं. इसलिए कपड़ों की भी साफ - सफाई बेहद जरूरी है. इसलिए समय-समय पर इन्हें धोते रहे। 
                               पालतू जानवर -                                                          पालतू जानवरों की भी साफ - सफाई बेहद जरूरी होती है. दरअसल, बहुत सारे ऐसे वायरस होते हैं जो इंसानों पर तो असर नहीं लेकिन जानवरों को बीमार कर सकते हैं. फिर ये बीमार जानवर आपको या आपके घर के सदस्यों को बीमार बना सकते हैं. इसलिए इनकी रोजाना साफ-सफाई करें. 

No comments:

Post a Comment

Samsung Galaxy M31s (Mirage Blue, 6GB RAM, 128GB Storage)

  Samsung Galaxy M31s (Mirage Blue, 6GB RAM, 128GB Storage)                                                                                ...