दुनिया की रहस्यमय चीजें

                          सबसे पुराना रेगिस्तान                       नामीबिया में एक ऐसी जगह है, जहां अटलांटिक महासागर यहां के वेस्ट कोस्ट रेगिस्तान से मिलता है. यह दुनिया का सबसे पुराना रेगिस्तान है, जो करीब साढ़े 5 करोड़ साल से भी ज्यादा पुराना है. खास बात ये है कि यहां दिखने वाले रेत के टीले पूरी दुनिया में सबसे बड़े हैं।
....................................................................................          धरती पर अपना पैर नहीं रखता पक्षी                   महाराष्ट्र का राजकीय पक्षी हरियल एक ऐसा पक्षी है, जो कभी धरती पर अपना पैर नहीं रखता. इन्हें ऊंचे - ऊंचे पेड वाले जंगल पसंद है. हरियल पक्षी अक्सर अपना घोंसला पीपल और बरगद के पेड पर बनाना पसंद करते हैं. ये सामाजिक प्राणी है और अधिकतर झुंड में ही पाए जाते हैं
                                                                                                                   ...................................................................................                 भारत की सबसे साफ नदी                           मेघालय में एक नदी है 'उमंगोट नदी' जिसे भारत की सबसे साफ नदी कहा जाता है. यह मावल्यन्नांग गांव के पास है, जिसे एशिया का सबसे स्वच्छ गांव कहा जाता है. गांव में करीब 300 घर है और सभी मिलकर इस नदी की साफ - सफाई  करते हैं. सबसे खास बात यह है कि इस नदी में गंदगी फैलाने पर लोगों से 5000 रुपये तक का जुर्माना वसूला जाता हैं। 
....................................................................................               सबसे ज्यादा पीने लायक पानी                       दुनियाभर में पीने के पानी की किल्लत कितनी ज्यादा है, ये तो जगजाहिर है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर वो कौन सा देश है, जहां दुनिया में सबसे ज्यादा पीने लायक पानी है? अगर नहीं, तो हम आपको बता दें कि इस देश का नाम ब्राजील, जहाँ नवीकरणीय जल संसाधनों की उच्चतम मात्रा है, जो कुल 8,233घन किलोमीटर है.                                                             ......................................................................                    कपास के बनते हैं नोट                              आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि नोट कागज के बनते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि नोट कागज के नहीं बल्कि कपास के बनते हैं. ऐसा इसलिए, क्योंकि कपास कागज की तुलना में अधिक मजबूत होते हैं और वो जल्दी फुटते नहीं हैं। 

Comments