Sunday, May 31, 2020

दुनिया की रहस्यमय चीजें

                          सबसे पुराना रेगिस्तान                       नामीबिया में एक ऐसी जगह है, जहां अटलांटिक महासागर यहां के वेस्ट कोस्ट रेगिस्तान से मिलता है. यह दुनिया का सबसे पुराना रेगिस्तान है, जो करीब साढ़े 5 करोड़ साल से भी ज्यादा पुराना है. खास बात ये है कि यहां दिखने वाले रेत के टीले पूरी दुनिया में सबसे बड़े हैं।
....................................................................................          धरती पर अपना पैर नहीं रखता पक्षी                   महाराष्ट्र का राजकीय पक्षी हरियल एक ऐसा पक्षी है, जो कभी धरती पर अपना पैर नहीं रखता. इन्हें ऊंचे - ऊंचे पेड वाले जंगल पसंद है. हरियल पक्षी अक्सर अपना घोंसला पीपल और बरगद के पेड पर बनाना पसंद करते हैं. ये सामाजिक प्राणी है और अधिकतर झुंड में ही पाए जाते हैं
                                                                                                                   ...................................................................................                 भारत की सबसे साफ नदी                           मेघालय में एक नदी है 'उमंगोट नदी' जिसे भारत की सबसे साफ नदी कहा जाता है. यह मावल्यन्नांग गांव के पास है, जिसे एशिया का सबसे स्वच्छ गांव कहा जाता है. गांव में करीब 300 घर है और सभी मिलकर इस नदी की साफ - सफाई  करते हैं. सबसे खास बात यह है कि इस नदी में गंदगी फैलाने पर लोगों से 5000 रुपये तक का जुर्माना वसूला जाता हैं। 
....................................................................................               सबसे ज्यादा पीने लायक पानी                       दुनियाभर में पीने के पानी की किल्लत कितनी ज्यादा है, ये तो जगजाहिर है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर वो कौन सा देश है, जहां दुनिया में सबसे ज्यादा पीने लायक पानी है? अगर नहीं, तो हम आपको बता दें कि इस देश का नाम ब्राजील, जहाँ नवीकरणीय जल संसाधनों की उच्चतम मात्रा है, जो कुल 8,233घन किलोमीटर है.                                                             ......................................................................                    कपास के बनते हैं नोट                              आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि नोट कागज के बनते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि नोट कागज के नहीं बल्कि कपास के बनते हैं. ऐसा इसलिए, क्योंकि कपास कागज की तुलना में अधिक मजबूत होते हैं और वो जल्दी फुटते नहीं हैं। 

जहां महिलाएं हों या पुरुष सब पहनते हैं एक जैसे कपड़े

अगर आप अफ्रीकी देशों या फिर व्दीपीय देशों के बारे में थोड़ी बहुत भी जानकारी रखते होंगे तो आपको मेडागास्कर के बारे में जरुर पता होगा. यह हिंद महासागर में अफ्रीका के पूर्वी तट पर स्थित एक व्दीपीय देश है. मुख्य व्दीप, जिसे मेडागास्कर कहा जाता है. दुनिया का चौथा सबसे बड़ा व्दीप है. यह एक ऐसा देश है, जहां खास मौकों पर पुरुष हो या महिलाएं, बच्चे हो या बूढ़े, सब एक जैसे ही कपड़े पहनते हैं, जिसे स्थानीय भाषा में 'लाम्बा' कहा जाता है. आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां शादियों में लोग लाम्बा पोशाक पहनते ही हैं, साथ ही साथ मृतकों के लिए भी कफन के तौर पर लाम्बा का ही इस्तेमाल होता है. मेडागास्कर सैकडों साल पहले अफ्रीका से अलग हो चुका है।
 यही वजह है कि इस व्दीप पर पाए जाने वाले अधिकांश पौधे और जीव - जंतु पृथ्वी पर और कहीं नहीं पाए जाते हैं. मेडागास्कर का पुराना नाम मालागासी है. इस व्दीप पर रहने वाले लोग इसे इसी नाम से जानते हैं. मेडागास्कर की लगभग 75 फीसदी जातियां स्थानीक है. यानी वो यहां के अलावा दुनिया में कहीं और नहीं पाई जाती हैं. इस व्दीप पर कई अजीब जंतु भी पाए जाते हैं, जिनमें टेनरेक्स (कारों वाला चुहा), चमकीले रंगों वाले गिरगिट शामिल हैं. 
 हालांकि यहां के कई जीव - जंतु अब विलुप्त होने की कगार हैं. मेडागास्कर को अक्सर 'ग्रेट रेड व्दीप' कहा जाता है, क्योंकि इसकी मिट्टी लाल है. यह मिट्टी आमतौर पर कृषि के लिए उपयुक्त नहीं है. व्दीप के पश्चिम और उत्तर में कुछ दिलचस्प लाइमस्टोन (चुना पत्थर) का भी निर्माण होता है, जिसे सिंगी के नाम से जाना जाता है. मेडागास्कर में सबसे पहले कौन बसा, इसको लेकर विवाद है. कुछ मानव - उत्पत्ती विज्ञानियों का मानना है कि सबसे पहले यहां पर 2000 साल पहले इंडोनेशियाई लोग बसे. यहा सबसे पहले बसने वाले लोगों में अफ्रीकन नहीं थे. वो तो काफी बाद में यहां पहुंचे. यहां पाषाण युग का कोई प्रमाण नहीं मिलता है. 

Saturday, May 30, 2020

आयुष्मान की फिल्म का हालीवुड पर असर

आयुष्मान खुराना भारत के एक ऐसे हिरो में गिने जाते हैं जो फिल्मों में (Experiment) करने के लिए उन्हें देखा जाता है। पिछले साल या उसके पिछले साल रिलीज हुई फिल्में भारत में या भारत के बाहर लोगों पर बड़ा असर डाल रही हैं।
 अभिनेता आयुष्मान खुराना कि रिलीज हुई पिछली फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' का सबसे बड़ा असर अमेरिका में देखने को मिला है. जब फिल्म के रिलीज होने के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस फिल्म की तारीफ कि तो उससे प्रेरणा लेकर एनिमेशन स्टूडियो पिक्सार ने भी अपनी नई फिल्म 'आउट' में एक समलैंगिक किरदार लॉन्च कर दिया है. 
 एनिमेशन फिल्मों की दृष्टि से यह पहला मौका है जब किसी एनिमेशन फिल्म में मुख्य भूमिका में किसी समलैंगिक किरदार को दर्शाया जाएगा. पिक्सार अब डिज्नी के अंतर्गत आता है इसलिए इस शार्ट फिल्म का प्रसारण भी डिज्नी के ओटीटी डिज्नी प्लस पर हो रहा है. इस शार्ट फिल्म 'आउट' की कहानी ग्रेग नाम के एक लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है. 
 जो अपने समलैंगिकता के राज को अपने माता-पिता से छुपाता है. लगभग नौ मिनट की इस फिल्म में ग्रेग अपने माता-पिता की अनुपस्थिति में खुद से ही बातें करता है और वह कई कोशिशें करता है कि उसका प्रेमी मैनुअल उसके माता-पिता से ना मिलने पाए. डिज्नी प्लस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस फिल्म का एक टीजर लॉन्च किया है जिसमें फिल्म की कुछ झलकियां देखने को मिलती है. 

Electrical study Atom

परमाणु(Atom) - पदार्थ के अणुओं को छोटे - छोटे भागों में विभाजित किया जा सकता है परंतु उस भाग या कण   (Particles)  में पदार्थ के मुल गुण नहीं रहते; ऐसे कण को परमाणु कहा जाता है। परमाणु पदार्थ का वह छोटे से छोटा कण है जो किसी रासायनिक क्रिया में भाग ले सकता है परंतु वह स्वतंत्र अवस्था में नहीं रह सकता है।                           
 परमाणु इलैक्ट्रोन, प्रोटान और न्यूट्रोन से मिलकर बना है और इनमें यह विभाजित किया जा सकता है। इसे ऊर्जा (Energy) में परिवर्तित किया जा सकता है। एक ही तत्व के सभी परमाणुओं का भार समान नहीं हो सकता है। एक तत्व के जिन परमाणुओं का परमाणु भार भिन्न - भिन्न हो उन्हें समस्थानिक (Isotopes) कहते हैं। 
 जब भिन्न - भिन्न तत्वों के परमाणु परमाणु भार समान हो तो ऐसे परमाणुओं को समभारी (Isobars) कहते हैं। हाइड्रोजन के परमाणु का भार सबसे कम होता है। इस कारण इसके अनुपात से ही अन्य तत्व के परमाणु भार ज्ञात किए जाते हैं। अतः किसी तत्व का 'परमाणु भार' उस तत्व के एक परमाणु का भार और हाइड्रोजन के एक परमाणु का भार का अनुपात होता है अर्थात तत्व के एक परमाणु का भार    

Friday, May 29, 2020

Electrical study Molecules

अणु (Molecules)                                                                                 पदार्थ को छोटे - छोटे भागों में विभाजित किया जा सकता है। पदार्थ का वह छोटे से छोटा भाग या कण (Particles) जिसमें पदार्थ के मुल भौतिक और रसायनिक गुण पाए जाएँ तो वह भाग या कण अणु कहलाता है। प्रत्येक पदार्थ के में अणु की अवस्था भिन्न - भिन्न होती है। ठोस पदार्थ में अणु तीव्र गति से घुमते हैं और एक दुसरे के अति निकट होते हैं जिससे अणुओं की आकर्षण शक्ति बहुत अधिक हो जाती है।
 यही आकर्षण शक्ति पदार्थ के आकार को परिवर्तित से रोकती है। द्रव में अणुओं की निकटता ठोस की अपेक्षा कम होती है जिससे उनकी आकर्षण शक्ति कुछ कम रहती है इस कारण अणु, द्रव में एक स्थान से दूसरे स्थान की ओर घुमते रहते हैं। गैस पदार्थ में अणुओं को घुमने की पूर्ण स्वतंत्रता रहती है। इसी कारण से गैस सरलता से चारों ओर फैल जाती है। 

Thursday, May 28, 2020

शेर के साथ रहने वाली एक्ट्रेस

             बब्बर शेर के साथ खेलती है ऐक्ट्रेस                 हालीवुड एक्ट्रेस मेलानी ग्रिफिथ शेर के साथ खेलती है जैसे कोई बच्चें के साथ खेलते हैं। यहां तक की उसी के साथ सोती भी हैं। ये काफी रीच फॅमिली है. इतनी की मेलानी के घर में एक खूंखार अफ्रीकी बब्बर शेर भी किसी पालतु जानवर की तरह रहता है। इस शेर का नाम नील है. मेलानी का परिवार इस शेर को अफ्रीका से लेकर आया था। यह जानकर हैरानी होगी कि मेलानी और नील साथ - साथ एक ही बिस्तर मे सोते है। इतना ही नहीं, मेलानी खेल - खेल में नील के मुंह में अपना सिर रखकर आराम से सो भी जाती हैं। 






Wednesday, May 27, 2020

Electrical study

Matter                                                                              The object that encircles space and carries a load is called a substance. It has three states - solid, fluid and gas. The size of solid matter does not change. They remain the shape they are made of, such as iron, stones etc. The fluid substance has no shape;The vessel in which it is kept has the same shape as water, oil, etc. The gas substance is not even shaped; it is identified by smell; The vessel or room in which gas is released, gets it's shape.                                                     The substance changes its state according to temperature and pressure. If the temperature of water is reduced below 0०C. It becomes solid as ice. At the normal temperature and pressure of the atmosphere, solid ice melts to form of water. When this water is heated to 100०C it becomes a gas in the form of steam. Thus the material at different temperature and pressure changes its state.                                                                                                                 ................................................................................... पदार्थ                                                                                 वह वस्तु जो स्थान घेरती है और जिसमें भार होता है, पदार्थ कहलाती है। इसकी तीन अवस्थाएँ होती है - ठोस, द्रव और गैस। ठोस पदार्थ का आकार नहीं बदलता है। वे जिस आकार के बनाए गए हैं वैसे ही रहते हैं जैसे लोहा, पत्थर आदि। द्रव पदार्थ का कोई भी आकार नहीं होता है ;जिस बर्तन में इसे रखा जाता है वहीं उसका आकार होता है जैसे पानी, तेल आदि। गैस पदार्थ का भी आकार नहीं होता है ; इसकी पहचान गन्ध से होती है ;जिस बर्तन या कमरे में गैस छोडी जाती है वही उसका आकार हो जाता है।                                      पदार्थ तापक्रम और दबाव के अनुसार अपनी अवस्था परिवर्तित करता है। यदि पानी का तापक्रम 0०C से कम कर दिया जाए तो वह बर्फ के रुप में ठोस बन जाता है। वायुमंडल सामान्य तापक्रम और दबाव पर ठोस बर्फ पिघल कर पानी के रुप में द्रव बन जाती है। इस पानी को 100०C पर गर्म किया जाता है तो यह भाप के रुप में गैस बन जाती है। इस प्रकार भिन्न तापक्रम और दबाव पर पदार्थ अपनी अवस्था परिवर्तित करता है। 



Samsung Galaxy M31s (Mirage Blue, 6GB RAM, 128GB Storage)

  Samsung Galaxy M31s (Mirage Blue, 6GB RAM, 128GB Storage)                                                                                ...