Sunday, July 26, 2020

Concept of Electrical Terms ( विद्युत शब्दावली अवधारणा)

1) इलैक्ट्रोमोटिव फोर्स  -  यह एक प्रकार का विद्युत बल है जो विद्युत को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाता है। किसी विद्युत जनरेटर अथवा बैटरी से उत्पन्न होने वाली विद्युत इलैक्ट्रोमोटिव फोर्स कहलाता है। इसकी इकाई वोल्ट है। जिस प्रकार पानी उच्च दबाव से निम्न दबाव की ओर प्रवाहित होता है। उसी प्रकार इलैक्ट्रोमोटिव फोर्स भी उच्च वोल्ट से निम्न वोल्ट की ओर प्रवाहित होता है। यह विद्युत करन्ट को आगे बढ़ाता है। इसे E से दर्शाया जाता है। इसकी इकाई वोल्ट V है।                                           2) वोल्टेज  - दो आवेशित वस्तुओं के वैद्युतिक विभव में अन्तर, विभवान्तर ( Potential Different )  या वोल्टेज कहलाता है। इसकी इकाई वोल्ट V है उसे V से दर्शाया जाता है। इसे निम्न वर्गो में विभाजित किया जा सकता है।                                             1. लो वोल्टेज ( Low Voltage ) - 250 वोल्ट तक।  2. मिडियम वोल्टेज ( Medium Voltage ) - 250 वोल्ट से 650 वोल्ट तक।                                                                   3. हाई वोल्टेज ( High Voltage ) - 650 वोल्ट से 11,000 वोल्ट तक।                                                                          4. एक्स्ट्रा हाई वोल्टेज ( Extra High Voltage ) - 11,000 वोल्ट से अधिक 220 किलो वोल्ट तक।                                     3) इलैक्ट्रीक करन्ट  - इलैक्ट्रोमोटिव फोर्स के व्दारा प्रवाहित होने वाली विद्युत को विद्युत करन्ट कहते हैं। इसमें इलेक्ट्रोन तार में से प्रवाहित होते हैं। इलैक्ट्रीक करन्ट, किसी सर्किट में लगे तार, लैम्प, मोटर, हिटर आदि में से प्रवाहित होता है। यदि सर्किट में ये न हो तो करन्ट प्रवाहित नहीं होगा जबकि उसमें वोल्टेज उपस्थित रहती है। करन्ट की इकाई एम्पियर होती है और इसे A से प्रकट किया जाता है। करन्ट को I से दर्शाया जाता है।                                             4) रैसिस्टेन्स  - किसी चालक का वह गुण जो विद्युत करन्ट के प्रवाहित होने में रुकावट उत्पन्न करता है, रैसिस्टेन्स कहलाता है। मोटे तारो में करन्ट सरलता से गुजर जाता है परंतु पतले तारों में करन्ट के मार्ग में अधिक प्रतिरोध होता है इस कारण कहा जाता है कि मोटे तारों की अपेक्षा पतले तारों का रैसिस्टेन्स अधिक होता है। इसकी इकाई ओह्म ( ohm ) है और इसे R से प्रकट करते हैं। 

Wednesday, July 8, 2020

आॅक्सीजन के बगैर था जीवन

पता है, ढाई अरब साल पहले आॅक्सीजन के बगैर था जीवन. वैज्ञानिकों का दावा है कि 4.5 अरब साल पुराने हमारे ग्रह के जीवन का पहला आधा हिस्सा शुरुआती बैक्टीरिया की उत्पत्ति और उसके विकास के लिए महत्वपूर्ण समय था. वैज्ञानिकों को मिले 2.52 अरब साल पुराने बैक्टीरिया जीवाश्म से धरती पर शुरुआती जीवन के बगैर ही अस्तित्व में रहने का पता चला है. वैज्ञानिकों का दावा है कि 4.5 अरब साल पुराने हमारे ग्रह के जीवन का पहला आधा हिस्सा शुरुआती बैक्टीरिया की उत्पत्ति  और उसके विकास के लिए महत्वपूर्ण समय था. जीवन के इन रूपों के बारे में कुछ भी कहने लिए प्रमाण अत्यंत कम ही है. इसमें इस बात के भी प्रमाण न्यून हैं कि वे उस स्थिति में किस तरह अस्तित्व में रहे थे, जब वायुमंडल में आॅक्सीजन नगण्य स्तर पर था. अमेरिका की यूनिवर्सिटी सिनसिनाटी के वैज्ञानिकों ने दक्षिण अफ्रीका के उत्तरी केप प्रांत में दो अलग अलग जगहों में जीवाश्म बैक्टीरिया पाया. विश्वविद्यालय में भूगर्भ विज्ञान के सहायक प्रोसेसर एंड्रेव सजाया ने कहा, 'यह सल्फर बैक्टीरिया जीवाश्म सबसे पुराना है. इससे जीवन की विविधता और पारिस्थितिकी तंत्र की खोज करने में हमें मदद मिलेगी. वायुमंडल के सबसे बड़े परिवर्तन अर्थात आॅक्सीजन होने से पूर्व के समय में जीवन व्यवस्था के संबंध में खोज हो सकेगी.

एमआई नोट 10 लाइट

शाओमी ने हाल ही में स्मार्टफोन एमआई नोट 10 लाइट को लॉन्च किया है. इसमें कंपनी ने 3D  कवर्ड एमोलेड डिस्प्ले दी है. इससे पहले कंपनी ने एमआई नोट 10 और एमआई नोट 10 प्रो पेश किए थे.                                                                                  स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस स्मार्टफोन में डुअल सिम सपोर्ट है इसके अलावा एंड्राॅयड 10 आधारित MIUI 11 ओएस मिलेगा. फोन में 6.47 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजोल्यूशन 1080✖️2340 पिक्सल है. फोन में वाटरड्राप नाॅच और गोरिल्ला ग्लास 2 का प्रोटेक्शन है. डिस्प्ले में  HDR 10 का भी सपोर्ट मिलेगा.
इसमें क्वाॅलकाॅम का स्नैपड्रैगन 730 जी प्रोसेसर और 8 जीबी तक रैम मिलेगी. फोन में चार रियर कैमरे हैं जिनमें पहला लेंस 64 मेगापिक्सल का, दुसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल, 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का लेंस दिया गया है. फोन में 4G LTE वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. इसमें 5260mAh की बैट्री है जो 30 वाॅट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

Sunday, July 5, 2020

Electrical study Effects of Electric Currents

 
विद्युत करन्ट के प्रभाव                                                          विद्युत करन्ट, इलैक्ट्रोन के बहाव को कहते हैं जो उस चालक में एक स्थान से दूसरे स्थान तक प्रवाहित होते हैं। किसी भी चालक में विद्युत करन्ट दिखाई नहीं देती है और न इसे स्पर्श करके जाना जा सकता है। केवल इसके प्रभाव व्दारा ही इसी उपस्थिति का ज्ञान होता है।                                                                        विद्युत करन्ट के प्रभाव निम्न होते हैं -                                    1) शारीरिक प्रभाव (physical effect)                                2) ऊष्मीय प्रभाव (Heating effect)                                  3) रासायनिक प्रभाव ( Chemical effect)                          4) चुम्बकीय प्रभाव ( Magnetic effect)                              5) किरणों का प्रभाव (  Ray's effect)                   1)शारीरिक प्रभाव -  जब शरीर का कोई भाग विद्युत करन्ट के सम्पर्क में आता है तो शरीर को धक्का अनुभव होता है और झनझनाहट उत्पन्न होने लगती है। शरीर, विद्युत का अच्छा चालक है इस कारण अधिक मात्रा की विद्युत से मृत्यु भी हो जाती है। इसलिए विद्युत से सदैव पृथक ही रहना चाहिए। कभी-कभी कम मात्रा की वोल्टेज से शरीर के कई रोग दूर हो जाते हैं।                             2) ऊष्मीय प्रभाव - जब किसी ऊष्मीय उपकरण में से विद्युत प्रवाहित की जाती है तो उस उपकरण से ऊष्मा उत्पन्न होने लगती है। उस गर्मी से ही ज्ञात होता है कि इसमें विद्युत है। हीटर में विद्युत करन्ट के प्रवाहित होने पर ऊष्मा दोनों ही उत्पन्न होती है। इमरसन हीटर से पानी गरम हो जाता है। विद्युत करन्ट प्रवाह से विद्युत प्रेस गर्म हो जाती है। इसी प्रकार अन्य उपकरणों से भी ताप उत्पन्न होने से विद्युत की जानकारी हो जाती है।
                                               3) रासायनिक प्रभाव - किसी भी रासायनिक घोल में विद्युत प्रवाहित की जाती है तो वह घोल अपने अवयवों में विभाजित हो जाता है। पानी में विद्युत प्रवाहित करने पर वह आॅक्सीजन और हाइड्रोजन में विभाजित हो जाती है। इलैक्ट्रोलीसिस और इलैक्ट्रोप्लेटिंग का कार्य रसायनिक प्रभाव के कारण ही होता है।   4) चुम्बकीय प्रभाव - जब किसी चालक में से विद्युत करन्ट प्रवाहित होती है तो उस चालक के चारों ओर चुम्बकीय रेखाएं उत्पन्न हो जाती है। इस चालक के समीप कोई लोहे का टुकड़ा रखा जाए तो वह आकर्षित हो जाता है। लोहे के टुकड़े पर इन्सुलेटेड तार के अनेकों टर्न लगा कर विद्युत प्रवाहित कि जाए तो वह लोह का टुकड़ा चुम्बक बन जाता है जिससे विद्युत की उपस्थिति का ज्ञान होता है। इसी प्रभाव के आधार पर विद्युत घंटी, फैन, मोटर, जनरेटर, ट्रांसफार्मर आदि कार्य करते हैं।                                               5) किरणों का प्रभाव - वायु शुन्य ट्यूब से विद्युत के प्रवाहित करने पर एक्स किरणें (X-rays) निकलती है जिससे शरीर के भीतरी भागों को सरलता से देखा जाता है। इसी प्रकार की अन्य किरणें जैसे कैथोड किरणें, अल्ट्रा वायलेट किरणें आदि भी उत्पन्न होती हैं। 

Samsung Galaxy M31s (Mirage Blue, 6GB RAM, 128GB Storage)

  Samsung Galaxy M31s (Mirage Blue, 6GB RAM, 128GB Storage)                                                                                ...